फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rakesh, Maneka top in 100 meter race competition

Solan News: 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राकेश, मेनका अव्वल

Wed, 21 Feb 2024 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 21 Feb 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
दयानंद आदर्श विद्यालय में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दयानंद आदर्श विद्यालय सोलन में कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के लिए ठोडो मैदान में विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रधानाचार्य ऊषा मित्तल ने बताया कि खेल प्रभारी जगदीश व वीणा कौशिक के मार्गदर्शन में मैदान में दौड़ स्पर्धाएं हुईं। इसमें 100, 200, 400 मीटर व रिले रेस हुई। छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
उन्होंने बताया कि 100 मीटर छात्रों में प्रथम राकेश यादव, द्वितीय राहुल यादव व तृतीय चिराग विशिष्ट रहे। 100 मीटर छात्रा में मेनका सागर, अलीशा कुमारी द्वितीय व भव्य तृतीय रहीं। इसी तरह 200 मीटर लड़कों के वर्ग में राहुल प्रथम, राकेश द्वितीय व चिराग तृतीय रहा। जबकि लड़कियों के इसी वर्ग में तन्वी प्रथम, राधिका द्वितीय और अलीशा तृतीया रही। वहीं 400 मीटर में राहुल यादव प्रथम, हर्षित तंवर द्वितीय और अभिनव तृतीय रहे। गर्ल्स में भव्य प्रथम, चारवी शर्मा द्वितीय व एंजल शर्मा तृतीय रही। रिले रेस में लड़कों में आयुष वर्मा, आशुतोष व नैतिक विजेता बने। जबकि पारुल, मानवी, दिव्यांशी, एंजल जीते।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ऊषा मित्तल ने कहा कि विद्यार्थी अपनी पाठ्यक्रम शिक्षा के साथ-साथ खेलों से जुड़कर एक सशक्त राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed