फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rajiv Gandhi strengthened Panchayati Raj institutions: Shiv Kumar

राजीव गांधी ने पंचायतीराज संस्थाओं को किया मजबूत : शिव कुमार

Wed, 20 Aug 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi strengthened Panchayati Raj institutions: Shiv Kumar
सोलन के लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जयंती पर आयोजित कार्
जिला कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री का मनाया जन्मदिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला कांग्रेस ने विश्राम गृह सोलन में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 81वीं जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिव कुमार ने उनके जीवन व योगदान पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा के बाद वे उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड के कैंब्रिज कॉलेज गए। अपने कॅरिअर की शुरुआत उन्होंने एयर इंडिया में पायलट के रूप में की। 1981 में सांसद बनने के बाद वे राजनीति में सक्रिय हुए और 1984 में माता इंदिरा गांधी के निधन के बाद प्रधानमंत्री बने।
विज्ञापन

शिव कुमार ने बताया कि राजीव गांधी ने पंचायती राज संस्थानों को सशक्त किया और महिलाओं को पंचायतों में आरक्षण दिया। उन्होंने शिक्षा सुधारों की दिशा में जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना की, जिससे मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महापौर ऊषा शर्मा, जोगिंद्रा बैंक अध्यक्ष मुकेश शर्मा, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सेठी, कुल राकेश पंत, कुशल जेठी, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मधु ठाकुर, कर्नल संजय शांडिल, राहुल ठाकुर, जतिन साहनी, शोभित बहल, संधीरा दुल्टा, जगदीश शर्मा, पार्षद सरदार सिंह, विजय ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सचिन कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed