फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rajesh Sharma became the fifth time President of Nalagarh Brahmin Sabha

Solan News: राजेश शर्मा पांचवीं बार बने नालागढ़ ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष

Sun, 09 Jun 2024 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 09 Jun 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rajesh Sharma became the fifth time 

President of Nalagarh Brahmin Sabha
नालागढ़ के परशु राम मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
सभा ने गठित की नई कार्यकारिणी, सदस्यों को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ ब्राह्मण सभा की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर राजेश शर्मा को पांचवीं बार सभा का प्रधान सर्वसम्मति से चुना गया। ब्राह्मण सभा के चेयरमैन सुभाष शर्मा की देखरेख में हुए चुनाव में वरिष्ठ उपप्रधान यशपाल शर्मा, उप प्रधान विनोद शर्मा, रामेश्वर कुमार कपिल, मुख्य सचिव रामेश्वर दत्त शर्मा, सह सचिव अतुल शर्मा, सह सचिव सोमनाथ शर्मा, सह सचिव महेश गौतम, प्रेस सचिव अरुणी पाठक व अजय रतन को चुना गया।

जबकि कार्यकारिणी में सदस्य रूप में नरेंद्र शर्मा, विनय शर्मा, संजीव शर्मा, प्रेम शर्मा, श्यामलाल शर्मा, संदीप शर्मा, विनय शर्मा, पुनीत शर्मा, रजनी शर्मा, रोहित शर्मा, विमला शर्मा, बचनी शर्मा व कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा को मनोनीत किया गया। परशुराम मंदिर में संपन्न हुई बैठक में आने वाले कार्यक्रमों के बारे में में चर्चा की गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आग्रह किया गया कि सभा की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपना योगदान दे। ब्राह्मण सभा के सदस्य महेश गौतम ने बताया कि ब्राह्मण सभा इस साल दो कार्यक्रम विशेष रूप से परशुराम जयंती का आयोजन करेगी और उसके अलावा साल में एक गरीब कन्या का विवाह भी करेगी और इसके अलावा कोई भी सामाजिक कार्य जो संस्था के विचाराधीन होंगे उन्हें भी ब्राह्मण सभा पूरा करने की हर संभव प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed