फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rajesh became the head of Nehru Yuva Club Manlog Barog

Solan News: राजेश बने नेहरू युवा क्लब मनलोग बड़ोग के प्रधान

Sat, 31 Jan 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का किया गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। पंचायत हनुमान बड़ोग के नेहरू युवा क्लब मनलोग बड़ोग की एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पूर्व वार्ड सदस्य जयदेव ने की। बैठक में क्लब की भावी गतिविधियों को लेकर चर्चा करते हुए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। बैठक में क्लब के कुल 23 सदस्यों ने ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में राजेश कुमार को प्रधान, हिमांशु शर्मा को उप प्रधान, नीतीश कुमार को सचिव व किशोर कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नवीन कुमार, मुकेश कुमार और सुनील शर्मा को सलाहकार, रोहित शर्मा व सुनील दत्त को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed