{"_id":"62c9b633954b28585d020212","slug":"rain-water-leak-in-bus-solan-news-sml4147225137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की छत से टपकता रहा बारिश का पानी, भीगते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की छत से टपकता रहा बारिश का पानी, भीगते रहे यात्री
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
सोलन फटाफट
बस की छत से पानी टपकने से चालक की वर्दी हुर्ई गीली। संवाद
- फोटो : SOLAN
Link Copied
बद्दी (सोलन)। शिमला से बैजनाथ जा रही निगम की बस की छत से बारिश का पानी टपकता रहा। इससे चालक-परिचालक और यात्री भीगते रहे। बस में टपक रहे पानी का एक यात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन
शिमला से बैजनाथ जा रही बस शनिवार को सुबह 10:45 बजे जब बद्दी से नालागढ़ के लिए रवाना हुई तो बद्दी में बारिश होने लगी। इससे बस की छत से पानी टपकने लगा। चालक और परिचालक की सीट पर भी पानी टपकने लगा। बस चालक अपने ऊपर गिर रहे पानी को कपड़े से साफ करता रहा और उसके साथ साथ गाड़ी भी चलाता रहा। परिचालक की फ्रंट सीट पर इतना पानी गिरने लगा कि उसे अपनी सीट पर एक तरफ बैठना पड़ा। यह बस एचपी 64-7440 सोलन डिपो की थी। बस सवार यात्रियों का कहना था कि लंबी दूरी के लिए सही बसें भेजी जाएं जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की तकलीफ का सामना न करना पड़े। उधर, एचआरटीसी सोलन डिपो के के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि कई बार किसी बस में बारिश में अचानक यह समस्या पेश आ जाती है। इसे ठीक कर दिया जाएगा। अब नई बसें आ गई है जिन्हें लंबे रूट पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।