फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rain is becoming a lifeline for maize, paddy and ginger.

Solan News: बारिश बन रही मक्की, धान व अदरक के लिए संजीवनी

Mon, 26 Aug 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 26 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
जिलेभर में बारिशों का क्रम जारी, उमस से मिल रही राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भले ही 15 अगस्त से पहले जिले में बारिश कम हुई हो, मगर उसके बाद अब लगातार बारिश का क्रम जारी है। रोजाना जिले में बारिश हो रही है। सोमवार दोपहर को भी शहर व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। वहीं सुबह 4:00 बजे भी काफी देरतक बारिश होती रही। इससे पहले रविवार को भी जिले के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। बारिशों के बाद अब जहां फसलों का फायदा हो रहा है, वहीं लोगों को भी तेज उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है।

इन दिनों बारिश होने से सबसे अधिक फायदा धान, मक्की व अदरक को हो रहा है। धान व मक्की की फसल में अब दाना निकल रहा है, जबकि अदरक की पैदावार के लिए भी अब बारिश की जरूरत होती है। ऐसे यह देरी से हो रही यह बारिश इन फसलों के लिए संजीवनी का काम कर रही है। इसके अलावा धान व मक्की की फसल में बीमारियां लग गई थीं, जो बारिश के बाद कम हो गई हैं। बीते एक सप्ताह में जिलेभर में कई जगह पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कहीं रात के समय तो कहीं दोपहर को बारिश हो रही है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी बारिशों का क्रम कई दिनों तक जारी रह सकता है। आगामी दिनों में भी जिले में रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed