फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rain causes loss of Rs 35.45 crore to PWD in Solan

Solan News: बारिश से सोलन में पीडब्ल्यूडी को 35.45 करोड़ की चपत

Tue, 04 Aug 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
74 मशीनें राहत कार्य में तैनात
विज्ञापन

अर्की मंडल में सबसे ज्यादा 16.97 करोड़ का नुकसान
कसौली में 12.85 करोड़ की चपत, 692 में से दो मुख्य मार्ग बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश से सोलन जिले में लोक निर्माण विभाग को अब तक करीब 35.45 करोड़ का नुकसान हो चुका है। मंगलवार को विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोलन, कसौली, अर्की और नालागढ़ मंडलों में सड़कों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है।
विभाग के अनुसार बंद सड़कों को जल्द बहाल कर यातायात सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए विभाग ने 74 भारी मशीनें फील्ड में तैनात की हैं। सबसे अधिक नुकसान अर्की मंडल में हुआ है। यहां अब तक 16.97 करोड़ रुपये की क्षति आंकी गई है। कसौली मंडल में 12.85 करोड़, नालागढ़ मंडल में 4.17 करोड़ और सोलन मंडल में 1.45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एसई राकेश कुमार ने बताया कि सोलन वृत्त के अंतर्गत 692 सड़कें हैं। इनमें से दो सड़कें बंद हैं। इनमें एक कंडाघाट का क्यारी मार्ग है, जिसे मंगलवार शाम तक बहाल करने का लक्ष्य है। दूसरी सड़क कसौली क्षेत्र में बंद है, जिसे खोलने का काम जारी है। दोनों सड़कों पर जल्द यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed