फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rain and cold changed the weather again, temperature dropped by 4.8 degrees.

Solan News: बारिश और ठंड ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 4.8 डिग्री गिरा तापमान

Wed, 28 Jan 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
जिलेभर में मंगलवार को फिर हुई से सूने पड़े बाजार,11.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। तीन दिनों तक धूप खिलने के बाद मंगलवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए और दोपहर करीब 1 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। रुक-रुक कर देर शाम तक बारिश का क्रम जारी रहा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड भी बढ़ गई। सोमवार को जहां दिन का तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को यह घटकर 14 डिग्री तक रह गया। शाम 5 बजे तक जिले में 11.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे पहले 23 जनवरी को जिले में 55.4 मिलीमीटर बारिश हुई थी। बारिश और ठंड के चलते बाजारों में भी चहल-पहल गायब रही और कम ही लोग घरों से बाहर निकले। हालांकि किसानों और बागवानों के लिए अभी पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। इससे फसलों की सिंचाई जरूर हुई, लेकिन टमाटर, शिमला मिर्च समेत अन्य नकदी फसलों के लिए खेत तैयार करने और पानी की कमी पूरी करने के लिए और बारिश की आवश्यकता है। आगामी दिनों में लगातार बारिश होने की संभावना है, जिससे किसानों को फसलों के लिए राहत मिलेगी।
अगले पांच दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
नौणी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान हवा की गति उत्तर-पूर्व दिशा में 20 से 30 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। जिले में 28 से 30 जनवरी तक कुछ स्थानों पर शीत लहर और घना कोहरा छाने की आशंका है। विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों की सिंचाई रोकने की सलाह दी है।
विज्ञापन


चायल में बढ़ा ठंड का प्रकोप, सूना पड़ा बाजार
चायल क्षेत्र के करोल टिब्बा और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश के बाद ठंड ने प्रकोप बढ़ा दिया। लोग घरों में दुबक कर रह गए। हल्का तूफान भी आया, जिससे देवदार के पेड़ टकराने लगे और डर का माहौल बन गया। ठंड से बचने के लिए दुकानदार अलाव जलाते दिखाई दिए। बारिश और ठंड के चलते दिन के समय पर्यटक स्थलों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed