फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Punjab trust built Bhiyunkhari school building after government funding was denied

Solan News: सरकार की ओर से बजट न मिलने पर पंजाब के ट्रस्ट ने बनाया भियुंखरी स्कूल भवन

Fri, 27 Mar 2026 01:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Punjab trust built Bhiyunkhari school building after government funding was denied
राजकीय उच्च  विद्यालय भिंयूखरी के नए स्कूल भवन का उद्घाटन करते हुए उपनिदेशक गौपाल चौहान, ट्रस्ट
15 लाख रुपये में बनाए चार कमरे और स्कूल का एक बरामदा
विज्ञापन

आठ साल से एक कमरे में ही चल रहा था स्कूल, बच्चे थे परेशान
भवन बनने के बाद सरकार ने 27 लाख और विधायक ने 10 लाख रुपये किए मंजूर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ (सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय भिंयुखरी के भवन निर्माण के लिए सरकार की ओर से कोई सहयोग न मिलने पर पंजाब के माता बलविंद्र कौर फाउंडेशन ट्रस्ट ने भवन बनाने की पहल की। वर्तमान में स्कूल परिसर में चार कमरे और एक बरामदा बनकर तैयार हो गया है। स्कूल भवन बनने के बाद सरकार ने 27 लाख रुपये और अर्की विधायक ने 10 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया। इस निधि से पहली मंजिल और आगे भवन निर्माण किया जाएगा। भिंयुखरी स्कूल में वर्ष 2018 में भवन असुरक्षित हो गया था। तब केवल एक कमरा ही उपलब्ध था, जिसमें 68 विद्यार्थियों को बैठाना मुश्किल था। अधिकांश कक्षाएं खुले में लगती थीं और प्रतिकूल मौसम में पढ़ाई करना कठिन हो जाता था। प्राइमरी स्कूल भवन में ही उच्च विद्यालय चल रहा था और कुछ कमरे किराए पर लिए हुए थे। मुख्य अध्यापक नरेश धीमान ने स्कूल की स्थिति के बारे में लुधियाना की फाउंडेशन ट्रस्ट को अवगत कराया। ट्रस्ट की निदेशक हरलीन कौर ने निरीक्षण के बाद दो कमरे और एक बरामदा बनाने का आदेश दिया। फाउंडेशन की ओर से 15 लाख रुपये जारी किए गए, जबकि स्थानीय लोगों ने स्वयं सहयोग कर चार कमरे और एक बरामदा तैयार कर दिया। उद्घाटन के समय शिक्षा विभाग के उपनिदेशक गोपाल चौहान और ट्रस्ट की फाइनेंस निदेशक हरलीन कौर उपस्थित रहे। मुख्य अध्यापक नरेश धीमान ने बताया कि इस कार्य में पंचायत प्रधान राज कुमारी, उपप्रधान राम कृष्ण, जिला परिषद सदस्य राहुल शर्मा, एसएमसी प्रधान सुखदेव सिंह, पूर्व प्रधान राज कुमार राणा, दीपांशु, बीपीईओ आरडी बंसल, अधीक्षक केसी शर्मा, वरिष्ठ सहायक सुरेंद्र रोका सहित स्थानीय लोगों ने अहम सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed