फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Provide financial benefits from the government as soon as possible

Solan News: सरकार से जल्द से जल्द वित्तीय लाभ दे

Mon, 07 Apr 2025 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
पेंशनर एसोसिएशन कुनिहार की बैठक में उठाई मांग
विज्ञापन

2022 से 24 तक के महंगाई भत्ते की किश्त करें जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। पेंशनर एसोसिएशन कुनिहार की मासिक बैठक पेंशन भवन तालाब कुनिहार में प्रधान विनोद जोशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यकारिणी द्वारा कई विषयों पर चर्चा कर पेंशनरों के वित्तीय लाभ शीघ्र देने की मांग की गई। वक्ताओं ने महंगाई भत्ते की बकाया किश्तों का भुगतान जल्द से जल्द करने की सरकार से मांग की।
पेंशनरों ने कहा कि जुलाई 2022 से मार्च 2024 तक के महंगाई भत्ते की किस्त का एरियर अभी तक नहीं दिया गया है। इसे जल्द देने के आदेश किया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की एकमुश्त की एवज में 15 वर्ष तक कटने वाली राशि को भी घटाकर 10 वर्ष 8 माह के पश्चात पेंशन के साथ समायोजित करने के आदेश दिए जाए। कुछ राज्यों ने ऐसे आदेश पारित कर दिए है। वहीं 65, 70 और 75 वर्ष के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 5, 10 व 15 प्रतिशत के लाभ को मूल वेतन पर देकर पेंशन में समायोजित किया जाना चाहिए। प्रदेश सरकार से यह भी अनुरोध किया कि एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वित्तीय लाभ संशोधित वेतनमान का अभी तक कोई भी भुगतान नहीं हुआ है। जबकि एक जनवरी 2022 के बाद से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सभी लाभ दिए जा चुके हैं। जो की अन्याय व पक्षपात वाला निर्णय है। बैठक में सरकार से अनुरोध है कि पेंशनरों की जेसीसी की बैठक भी जल्द बुलाई जाए।
विज्ञापन

बैठक में विनोद जोशी, महासचिव चेतराम, सूर्यकांत जोशी, ज्ञान जोशी, दिलाराम तंवर, दीपराम ठाकुर, डीएन परिहार, गोपाल सिंह पवर, राजेंद्र शर्मा, गोविंद राम, जगदीश, कृष्ण लाल तंवर, दीपराम ठाकुर, दिलाराम तंवर, दिलाराम पंवर, विजय कंवर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed