{"_id":"6aabd6932874d524ae015963","slug":"propertiy-freeze-by-police-solan-news-c-176-1-ssml1041-179254-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नशा तस्करी मामले में एक परिवार की 2.08 करोड़ की संपत्ति फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नशा तस्करी मामले में एक परिवार की 2.08 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
विज्ञापन
डिजिटल पर न चलाएं........
6.68 ग्राम चिट्टे के मामले की वित्तीय जांच में खुला काली कमाई का चिट्ठा
जमीन-मकान से लेकर लग्जरी कार और दोपहिया वाहन भी फ्रीज
बद्दी पुलिस ने संपत्ति फ्रीज करने के नोटिस भी किए चस्पा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बद्दी पुलिस ने तस्करों के आर्थिक तंत्र पर करारा प्रहार किया है। नालागढ़ में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले की वित्तीय जांच के दौरान पुलिस ने एक ही परिवार की करीब 2.08 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। फ्रीज की गई संपत्तियों में जमीन, दो मंजिला मकान, 2बीएचके फ्लैट, कारें और दोपहिया वाहन शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार संपत्तियों के वित्तीय स्रोतों और नशा तस्करी से जुड़े फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की गहन पड़ताल के बाद कानून के सख्त प्रावधानों के तहत यह आर्थिक कार्रवाई की गई है। मामला थाना नालागढ़ में दर्ज 12 मई 2024 से संंबंधित है। टिक्कर पनौह निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ जट्टा के कब्जे से पुलिस ने 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब आरोपी और उसके परिजनों की वित्तीय कुंडली खंगालनी शुरू की, तो नशा तस्करी की कमाई से खड़ी की गई करोड़ों की संपत्तियों का खुलासा हुआ। फ्रीज संपत्ति में 7.10 बिस्वा भूमि, 5 बिस्वा पर दोमंजिला मकान, टाटा पंच कार, एक्टिवा व टीवीएस स्कूटर शामिल है। 2.10 बिस्वा भूमि व उस पर बना मकान, मारुति जेन कार, टीवीएस एनटॉर्क व एक्टिवा स्कूटर यह संपत्ति आरोपी के भाई सतनाम सिंह की पत्नी के नाम पर दर्ज है।
इनसेट
एक सप्ताह में 5.5 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज
बद्दी पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार गत एक सप्ताह में नशा तस्करों की लगभग 5.5 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को फ्रीज किया जा चुका है। पुलिस अब केवल नशे की खेप पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि तस्करों के पूरे वित्तीय नेटवर्क और अवैध कमाई को ध्वस्त करने में जुटी है।
विज्ञापन
इनसेट
नशे की कमाई से बनी संपत्ति को सुरक्षित नहीं रहने देंगे
नशा तस्करी के खिलाफ बद्दी पुलिस की कार्रवाई केवल गिरफ्तारियों और नशीले पदार्थों की जब्ती तक सीमित नहीं रहेगी। अवैध कारोबार से अर्जित हर संपत्ति की पहचान कर उसकी गहन वित्तीय जांच की जा रही है। तस्करों की काली कमाई से बनी संपत्तियों को कानून के दायरे में लाकर लगातार फ्रीज और जब्त किया जाएगा।
-विनोद धीमान, पुलिस अधीक्षक, बद्दी