{"_id":"69429dbd706897fb7a098e3b","slug":"projects-innagurated-by-minister-solan-news-c-176-1-ssml1040-159417-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कोट पंचायत में 22 लाख की योजनाएं जनता को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कोट पंचायत में 22 लाख की योजनाएं जनता को समर्पित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री ने पंचवटी पार्क, सामुदायिक भवन कटोह और सामुदायिक भवन लछोग का किया लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को संबल प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च अधिमान प्रदान कर रही है। डॉ. शांडिल बुधवार को सोलन विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोट में 22 लाख रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण करने के उपरांत एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने ग्राम पंचायत कोट में 15 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित पंचवटी पार्क, 3.50 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन कटोह और 3.50 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन लछोग का लोकार्पण किया।
उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को सुना और आगामी वित्त वर्ष में नए बजट में सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट की छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए विद्यार्थियों को 21 हजार रुपये की धनराशि अपनी ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा की। ग्राम पंचायत कोट के पूर्व उप प्रधान बिशन दत्त शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया, जबकि ग्राम पंचायत कोट की प्रधान चंपा देवी ने क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कर्नल संजय शांडिल, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट गोपाल शर्मा, खंड विकास अधिकारी कंडाघाट राजेश ठाकुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।