फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Proclaimed criminal arrested from Sanjauli

Solan News: धर्मपुर में चोरी के मामले में 2024 से उद्घोषित अपराधी संजौली से गिरफ्तार

Thu, 01 May 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। पुलिस ने चोरी के मामले में उद्घोषित अपराधी को शिमला के संजौली से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। लेकिन पुलिस की लगातार कोशिश से उसे दबोचने में सफलता हासिल की है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि धर्मपुर की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक उद्घोषित अपराधी शिमला में है। इसके आधार पर पुलिस ने भाग चंद, निवासी गांव फागली, डाकघर नाभा, तहसील व जिला शिमला को संजौली से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस थाना धर्मपुर में दर्ज एक चोरी के मामले में 9 जनवरी 2017 में न्यायालय द्वारा बार-बार बुलाने पर भी पेश न होने के कारण दो मई 2024 को भगौड़ा अपराधी घोषित किया था। इसके बाद से आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार ठिकाने बदल रहा था। जिसकी तलाश पुलिस थाना धर्मपुर की टीम कर रही थी। गिरफ्तार किए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की जेल भेजा गया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed