{"_id":"66a8ed75f0b498cfdb090797","slug":"pro-rk-pathania-becomes-head-of-seva-samiti-solan-news-c-176-1-ssml1040-125898-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: प्रो. आरके पठानिया सेवा समिति के बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: प्रो. आरके पठानिया सेवा समिति के बने प्रधान
विज्ञापन
अन्नपूर्णा सेवा समिति के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अन्नपूर्णा सेवा समिति सोलन की आम सभा निजी होटल में हुई। इसमें समिति के 150 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से समिति की नई टीम का चयन किया गया।
चुनाव अधिकारी प्यारे लाल गुप्ता और सहायक चुनाव अधिकारी आरपी राणा ने समिति के सभी पांच पदों के लिए चुनाव करवाए। बैठक में प्रो. आरके पठानिया को प्रधान, ई. अशोक ग्रोवर को उपप्रधान, ई. बलवंत सिंह को महासचिव, संतोष भल्ला को सहसचिव व अश्विनी सिंगला को कोषाध्यक्ष चुने गए। सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ।
नवनिर्वाचित प्रधान प्रो. आरके पठानिया ने सदस्यों का आभार जताया और नई टीम की ओर से संस्था के सेवा प्रकल्प के कार्य का विस्तार किए जाने का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा सेवा समिति क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों की सेवा में प्रसाद सेवा व रात्रि ठहराव की सेवा को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।