{"_id":"65f590ad38aa37119000fe5b","slug":"private-school-managers-till-31st-march-will-have-to-apply-for-renewal-of-recognition-solan-news-c-176-1-ssml1041-118152-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: निजी स्कूल प्रबंधकों को 31 मार्च तक\nकरना होगा मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: निजी स्कूल प्रबंधकों को 31 मार्च तक करना होगा मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन
Sat, 16 Mar 2024 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन इमर्जिंग पोर्टल पर लिए जा रहे हैं स्कूलों के आवेदन
जिले भर में छोटे-बड़े करीब 268 चल रहे हैं निजी स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के निजी स्कूल प्रबंधकों को मान्यता नवीनीकरण के लिए 31 मार्च तक आवेदन करना होगा। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में पंजीकृत निजी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ऑनलाइन पोर्टल इमर्जिंग हिमाचल पर आवेदन लिए जा रहे हैं। यदि इस अवधि में निजी स्कूल प्रबंधक मान्यता नवीनीकरण की औपचारिकताएं पूरा करने में असफल रहते हैं तो संबंधित निजी स्कूलों पर जुर्माने के साथ मान्यता रद्द होने की भी गाज गिर सकती है।
जानकारी के अनुसार जिला सोलन में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत 268 निजी स्कूल पंजीकृत हैं। इनमें से माध्यमिक स्तर के 40 और प्राइमरी स्तर के 228 स्कूल हैं। हर साल विभाग की ओर से निजी स्कूलों से नवीनीकरण संबंधित औपचारिकताएं ली जाती हैं। पहली बार इसे ऑनलाइन किया गया है। आवेदन के बाद विभाग की टीम स्कूल का निरीक्षण कर वहां सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता की जांच के बाद मान्यता देने के लिए आला अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपती है। इसके बाद स्कूल का पंजीकरण किया जाता है। विभाग स्कूल को पांच वर्ष के लिए पंजीकृत करता है। इस बीच हर वर्ष स्कूलों को मान्यता रिन्यू करवानी पड़ती है। जिले के नालागढ़, रामशहर, धर्मपुर, कंडाघाट और धर्मपुर में सबसे अधिक निजी स्कूल चल रहे हैं। उधर, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा का कार्यभार संभाल रहे डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूलों को मान्यता रिन्यू करवाने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है। इसके बाद मान्यता रिन्यू न करवाने वाले स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।