{"_id":"6026be5f8ebc3ee908405b5d","slug":"private-agency-s-security-guards-must-be-trained-mentally-healthy-navdeep-solan-news-sml3607279176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्योरिटी गार्ड प्रशिक्षित, मानसिक रूप से होने चाहिए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्योरिटी गार्ड प्रशिक्षित, मानसिक रूप से होने चाहिए स्वस्थ
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि बीबीएन के उद्योगों में तैनात सुरक्षा कमी प्रशिक्षित और मानसिक रूप से स्वस्थ होने चाहिए। वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन बद्दी के सभागार में बीबीएन में औद्योगिक इकाइयों की निजी सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निजी सिक्योरिटी एजेंसियां औद्योगिक इकाइयों में व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं।
हाल ही में बीबीएन औद्योगिक क्षेत्र में चोरी के कुछ ऐसे भी मामले सामने आए हैं जिनमें सुरक्षा गार्ड शामिल पाए गए। उन्होंने कहा कि कंपनियों के सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी के चाल-चलन तथा स्थायी पते का सत्यापन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी भी सुरक्षा गार्ड से निर्धारित समय से ज्यादा ड्यूटी नहीं ली जाएगी तथा निर्धारित न्यूनतम वेतन से कम वेतन किसी भी सिक्योरिटी एजेंसी के कर्मचारी को नहीं दिया जाना चाहिए।
इस मामले को संबंधित श्रम एवं रोजगार विभाग के समक्ष भी उठाया जाएगा। बैठक में पुलिस लाइन किशनपुरा के परेड ग्राउंड में पुलिस जिला बद्दी के कार्य क्षेत्र के सभी सिक्योरिटी एजेंसियों के गार्डों को बारी-बारी ड्रिल, शारीरिक, हथियारों का प्रशिक्षण देने और सभी सिक्योरिटी एजेंसियों के सुरक्षा गार्डों की पुलिस के साथ गश्त करवाने पर भी विचार किया गया।