फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Preparations underway to create vending zones in Parwanoo; stall holders will soon get a proper place

Solan News: परवाणू में वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी शुरू, खोखाधारकों को जल्द मिलेगा व्यवस्थित स्थान

Tue, 20 Jan 2026 01:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to create vending zones in Parwanoo; stall holders will soon get a proper place
परवाणू में वेंडिंग जोन के कार्य को लेकर पड़ी निर्माण सामाग्री। संवाद
तीन लेवल पर आधुनिक निर्माण का है प्रस्तावित,विस्थापित खोखा धारकों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

2017 में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था वेडिंग जोन का शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। नगर परिषद परवाणू ने वेंडिंग जोन साइट को समतल और दीवार (रिटेनिंग वॉल) लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इससे जल्द ही वेंडिंग जोन का निर्माण भी शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। निर्माण के पूरा होने पर विस्थापित खोखा धारकों को काफी राहत मिलेगी। खोखा धारक लंबे समय से वेंडिंग जोन बनाने की मांग कर रहे थे। वर्ष 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था। बीते दिनों प्रशासन ने अवैध कब्जाधारियों से जगह खाली करवाई गई और अब कार्य प्रारंभ हो गया है। सोमवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने कनिष्ठ अभियंता के साथ साइट का निरीक्षण किया। वेंडिंग जोन का निर्माण तीन लेवल पर प्रस्तावित है, जिससे छोटे व्यापारियों को एक व्यवस्थित और आधुनिक स्थान मिलेगा। वर्ष 2025 में कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने परियोजना का पूजन कर इसे आगे बढ़ाने की पहल की थी और विधायक निधि से 10 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की थी।

कोट
हम उम्मीद कर रहे हैं कि वेंडिंग जोन का निर्माण जल्द पूरा होगा। विस्थापित खोखा धारकों को शीघ्र पुनः स्थापित किया जाएगा, ताकि वे अपना कारोबार शुरू कर रोजगार से जुड़ सकें।
विज्ञापन

- राकेश शर्मा, अध्यक्ष, खोखा एसोसिएशन, परवाणू

कोट
वेंडिंग जोन साइट पर रिटेनिंग वॉल लगाने और भूमि समतलीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। हमारी प्राथमिकता है कि कार्य को निर्धारित समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद,परवाणू

परवाणू में वेंडिंग जोन के कार्य को लेकर पड़ी निर्माण सामाग्री। संवाद

परवाणू में वेंडिंग जोन के कार्य को लेकर पड़ी निर्माण सामाग्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed