{"_id":"6af86281b1f4a567cf0328c5","slug":"preparations-for-the-appointment-of-nominated-councilors-in-the-solan-municipal-corporation-gain-momentum-five-names-emerge-solan-news-c-176-1-sln1017-184484-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नगर निगम सोलन में मनोनित पार्षदों की नियुक्ति की तैयारी तेज, पांच नाम आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नगर निगम सोलन में मनोनित पार्षदों की नियुक्ति की तैयारी तेज, पांच नाम आए सामने
Sat, 14 Nov 2026 07:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने पांचों को नगर निगम से एनओसी लेने के लिए कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन में चुनाव के करीब छह माह बाद मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज हो गई है। निगम में पांच मनोनीत पार्षद नियुक्त किए जाने हैं। इसे लेकर कांग्रेस के भीतर लॉबिंग शुरू हो गई है। शुरुआती दौर में पांच कांग्रेस नेताओं के नाम सामने आए हैं, जिन्हें सरकार की ओर से निगम से एनओसी लेने को कहा गया है।
इनमें वार्ड नंबर-3 से महेंद्र कुमार, वार्ड-4 से संजय शर्मा, वार्ड-5 से पूर्व मनोनित पार्षद पुनीत नारंग, वार्ड-11 से पूर्व पार्षद अभय शर्मा और वार्ड-12 से मधु ठाकुर का नाम शामिल है। सभी को नगर निगम से यह एनओसी लेनी होगी कि उनके खिलाफ निगम की कोई बकाया देनदारी नहीं है। इसके बाद ही नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी होने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
हालांकि, जब तक आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं होती, तब तक इन नामों को अंतिम नहीं माना जा सकता। पांच नाम सामने आने के बाद कांग्रेस के अन्य दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। वे स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से संपर्क कर अपने नाम आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। चुनाव के दौरान भी कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मनोनीत पार्षद बनाने का आश्वासन देकर चुनावी दौड़ से पीछे हटाया गया था। ऐसे में अब वे भी अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए पार्टी नेताओं से संपर्क साधने में जुट सकते हैं।