{"_id":"69f63cde746fe8d2a30c784e","slug":"preparations-for-panchayat-raj-elections-in-full-swing-in-chail-second-rehearsal-tomorrow-solan-news-c-176-1-ssml1041-168523-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चायल में पंचायती राज चुनावों की तैयारियां तेज, दूसरी रिहर्सल कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चायल में पंचायती राज चुनावों की तैयारियां तेज, दूसरी रिहर्सल कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। आगामी पंचायती राज चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन अधिकारी ग्राम पंचायत एवं बीडीओ कंडाघाट ओपी शर्मा ने बताया कि सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की दूसरी रिहर्सल बैठक 4 मई को बीडीओ कार्यालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। इससे पूर्व आयोजित पहली रिहर्सल बैठक में 35 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया था। इस दौरान उन्हें चुनाव प्रक्रिया, उनके अधिकार, कर्तव्य और कानूनी बारीकियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई थी। दूसरी रिहर्सल में उन्हें चुनाव के सफल संचालन के लिए अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रस्तावित चुनाव तिथियां 26, 28 और 30 मई निर्धारित की गई हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी 7, 8 और 11 मई को अपने नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। नामांकन पत्र सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संबंधित पंचायत कार्यालय में सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जमा किए जा सकते हैं। निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को 4 मई को होने वाली बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।