फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Preparations begin for the ancient fair in Madhala of Bharti Panchayat

Solan News: भारती पंचायत के मधाला में प्राचीन मेले को तैयारियां शुरू

Mon, 10 Mar 2025 05:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
14 से 18 मार्च तक होगा आयोजन, गुरु का कीर्तन और लंगर भी लगेगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुबाथू (सोलन)। भारती पंचायत के मधाला में गुरु झल्ला जी के आगमन पर चार दिवसीय प्राचीन मेले का आयोजन 14 से 18 मार्च तक किया जा रहा है। इसके लिए पंचायत के ग्रामीण गुरु के आगमन की तैयारियों में जुट गए है। सेवादार सुनील कुमार ने बताया कि चार दिवसीय गुरु झल्ला जी महाराज का मेला श्रद्धा व आस्था से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को नाहन गुरुद्वारा साहिब से झल्ला जी साहिब वरुण जी भारती पंचायत में आगमन करेंगे। जिसके बाद चार दिनों तक पंचायत में भक्तिमय मेले का आयोजन रहेगा। इस मौके पर प्रदेशभर से श्रद्धालु पहुंचते है। जिसके लिए स्थानीय लोगों की ओर से कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया जाता है। श्रद्धालुओं की मानें तो मेले के दौरान गुरुद्वारा साहिब में बाहरी राज्य के लोग भी मनोकामना पूरी होने पर भेंट चढ़ाने के लिए पहुंचते है। जिसको लेकर चार दिनों के लिए मधाला गुरुद्वारा साहिब के मैदान में बच्चों के खिलौने, मिठाई की दुकानों लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed