{"_id":"6a89a199dddccb32d9045d62","slug":"power-supply-will-remain-suspended-in-several-areas-from-9-am-to-6-pm-solan-news-c-176-1-sln1003-177073-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सुबह 9 से शाम 6 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सुबह 9 से शाम 6 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
Sun, 23 Aug 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
25 अगस्त को दाड़लाघाट क्षेत्र में रहेगी बिजली बंद
संवाद न्यूज् एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के तहत 25 अगस्त को आवश्यक लाइन रखरखाव एवं री-कंडक्टरिंग कार्य के चलते दाड़लाघाट सहित आस-पास के कई क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता ई. विमल अत्री की ओर से उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है। विभाग के अनुसार 11 केवी एचटी फीडर दाड़लाघाट, चंडी व ग्याना में आवश्यक लाइन रखरखाव कार्य किया जाना है। इसके चलते विद्युत अनुभाग दाड़लाघाट के तहत आने वाले बटेड़, सुल्ली, खाता, रौड़ी, अंबुजा मेन गेट, एडीकेएम सोसायटी ऑफिस, बाघल सोसायटी ऑफिस, एसडीटीओ सोसायटी ऑफिस, कुन पछिवर सहित आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी दिन 132/11 केवी एचटी फीडर नवगांव की लाइन की री-कंडक्टरिंग का कार्य भी प्रस्तावित है। इसके कारण विद्युत अनुभाग नवगांव एवं कंधर के अंतर्गत आने वाले सन्याडी मोड़, जावी, सर कोठी, मंगरुड़, गोेधन, नवगांव, बुघार, पारनू, असलू, कंधर, बागा, बेरल, सकोर और आस-पास के क्षेत्रों में भी सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने क्षेत्रवासियों से निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग करने का आग्रह किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खराब मौसम अथवा अन्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित तिथि एवं समय में परिवर्तन किया जा सकता है।