फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Poltic on seclected land in kandaghat hospital

कंडाघाट अस्पताल के लिए चयनित जमीन पर घमासान

Fri, 02 Dec 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 02 Dec 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Poltic on seclected land in kandaghat hospital
कंडाघाट अस्पताल के ल‌िए चयन‌ित जमीन का व‌िरोध जताते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला

कंडाघाट में 50 बिस्तर वाले नए अस्पताल भवन का निर्माण शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया है। भाजपा सोलन मंडल ने शुक्रवार को बैठक में अस्पताल के लिए चिन्हित भूमि पर सवाल उठाते हुए कोर्ट जाने की धमकी दे डाली है। वक्ताओं ने आरोप लगाए कि कांग्रेस के एक नेता को लाभ पहुंचाने के लिए अस्पताल का निर्माण ऐसी जगह किया जा रहा है, जहां आपातकाल में रोगियों का पहुंचाना मुश्किल होगा। मार्ग कंडाघाट बाजार से होकर गुजरेगा भारी रश और जाम अस्पताल तक पहुंचने में कई दिक्कत पैदा करेगा। प्रदेश सरकार ने इस भवन के निर्माण के लिए तीन करोड़ का बजट जारी कर दिया है। बैठक के बाद भाजपा ने वर्तमान अस्पताल की बिल्डिंग के ही विस्तार की मांग के साथ बजट के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन

 
कंडाघाट में आयोजित बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र परिहार ने की। सरकार ने ऐसी असुविधाजनक का चयन करके 3 करोड़ भवन निर्माण के लिए जारी भी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि चंद नेताओं लाभ पहुंचाने के लिए कांग्रेस सरकार ऐसा कर रही है। कंडाघाट में 15 बैडेेड अस्पताल अभी नया है। वर्ष 2012 में इस अस्पताल का निर्माण हुआ है। इसी अस्पताल को एक्सटेंड करके 50 बैडेड किया जा सकता है। लेकिन कांग्रेस में राजनैतिक रसूख रखने वाले ऐसा नहीं होने देना चाहते। अब नए अस्पताल के लिए उसी पुराने अस्पताल की जगह का चयन किया है। जहां से लोगों को परेशानी को देखते हुए वर्ष 2012 में अस्पताल नए भवन में शिफ्ट किया गया था। इस मौके पर प्रदेश चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक एचएन कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि नए अस्पताल को बढ़ाया जाए। विरोध के बाद भी ऐसा नहीं हुआ तो भाजपा प्रदेश सरकार के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। वहीं जारी बजट को डाक्टरों, कर्मचारियों के आवास और नई प्रयोगशालाओं के निर्माण पर खर्च करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


पहले अल्ट्रासाउंड चलाओ, चिकित्सक दिलवाओ
अमर उजाला के अंक में एक दिसंबर को कंडाघाट अस्पताल में बदहाली की पोल खोली थी। इसमें अल्ट्रासाउंड न होने और चिकित्सकों की कमी का उल्लेख किया था। बैठक में भाजपाइयों ने कहा कि सरकार नए अस्पताल का निर्माण तो कर रही है। लेकिन पहले वर्तमान के अस्पतालों की दशा तो सुधारे। कंडाघाट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ना होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग रहे मौजूद
जिला महामंत्री लोकेश्वर शर्मा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी शीला, उपप्रधान सिरीनगर मनीष सूद, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोहित सूद के अलावा कृष्ण वर्मा, मनोज शर्मा, हरजिंद्र सिंह, रामेश्वर कौशिक, भुवन, अशोक कुमार, ओम प्रकाश, किशोर, अनिल कुमार और बालकिशन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed