फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   political

युवा देश का भविष्य, राजनीति में भी आजमाएं भाग्य: कश्यप

Thu, 17 Feb 2022 05:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 05:28 PM IST
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। नेहरू युवा केंद्र सोलन ने अर्की कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय युवा संसद करवाई गई। कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सांसद ने कहा कि युवा जिस भी दिशा में लग जाता है, उसकी राह उस दिशा की ओर बदल जाती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि राजनीति के क्षेत्र में भी आगे आएं। युवा ही देश का भविष्य है।
विज्ञापन

युवा राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है और तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर सांसद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवक मंडलों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रत्न पाल, पूर्व विधायक गोविंद शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य जय नंद शर्मा और ओपी गांधी, मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला परिषद की उपाध्यक्ष कमलेश पंवर, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, भुवनेश्वरी शर्मा, नेहरू युवा केंद्र की उपनिदेशक ईरा प्रभात और कॉलेज के प्रधानाचार्य जगदीश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed