फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   political

दो धड़ों में बंटी ट्रांसपोर्ट सोसायटी के चुनाव के लिए बिछ गई बिसात

Thu, 17 Feb 2022 05:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 05:25 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर कोऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव बीस फरवरी को होंगे। सोसायटी के बीबीएन में 11 वार्ड हैं। अभी तक इन वार्डों के सदस्य सर्वसम्मति से बनाए जाते थे लेकिन पहली बार ऐसा हुआ जिसमें 11 में से सात वार्डों पर सदस्य बनाने में सहमति नहीं हुई। इस कारण चुनाव करवाने पड़ रहे हैं। वार्ड नंबर दो से विद्या रतन चौधरी, तीन से राजीव कुमार, चार से इंद्रजीत सिंह, दस से हंसराज निर्विरोध चुने गए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा 14 फरवरी को हुई चुनाव में वार्ड नंबर एक से जरनैल सिंह, पांच से जसवंत सिंह, छह से जितेंद्र सिंह, सात से गुलजारी लाल, आठ से सोहन लाल, 9 से हरभजन सिंह और 11 से सुभाष चंद चुने गए। अब यह चुने गए सभी 11 सदस्य अपना प्रधान, प्रधान और कोषाध्यक्ष के चुनेंगे। इसके लिए 20 फरवरी को तिथि निर्धारित की गई। अभी तक इस सोसायटी पर हरभजन सिंह का दबदबा रहा। जब से सोसायटी बनी तभी से वे इसके अध्यक्ष रहे हैं, लेकिन इस सोसायटी में दो गुट बन गए हैं। जिसमें एक गुट ने दावा किया है कि आठ सदस्य उसके साथ हैं। वहीं, हरभजन सिंह ने भी दावा किया है कि उनके पास पूर्ण बहुमत है।
विज्ञापन

इसलिए बनानी पड़ी थी सोसायटी
नालागढ़ (सोलन)। वर्ष 2001 में इंडियन ऑयल के टेंडर हुए। जिसमें उन्होंने देश की सबसे पड़ी ट्रक यूनियन नालागढ़ को टेंडर देने से इनकार कर दिया। इंडियन ऑयल का कहना था कि यह पंजीकृत संस्था नहीं है। इसके लिए यूनियन को सोसायटी बनानी पड़ी। तभी से यूनियन के समानांतर सोसायटी का गठन किया गया। पहले इस सोसायटी के चुनाव अभी तक आम सहमति से हुए लेकिन ऐसा पहली बार हुआ जब सोसायटी के सदस्यों के चुनाव कराने पड़े, और सोसायटी में पुराने सदस्य विद्या रतन और हरभजन सिंह को छोड़ कर सभी नए चेहरे चुन कर सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed