{"_id":"61803014f3186e28704b3199","slug":"police-warns-six-shopkeepers-on-baddi-sai-road-for-selling-carckersand-fireworks-solan-news-sml389040861","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी-साई मार्ग पर दुकानदारों ने सजाए पटाखे, पुलिस ने हटाया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी-साई मार्ग पर दुकानदारों ने सजाए पटाखे, पुलिस ने हटाया सामान
विज्ञापन
बद्दी पुलिस के अधिकारी बाजार में सजी पटाखों की दुकानों को हटाते हुए। संवाद
- फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। बद्दी-साई मार्ग पर बाजार में सजी पटाखों की दुकान पर पुलिस ने कार्रवाई की है। डीएसपी नवदीप सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी दया राम ठाकुर और क्यूआरटी टीम ने पटाखे की दुकानों को तुरंत हटाने के लिए कहा।
आखिरी चेतावनी देकर दुकानदारों को दोबारा पटाखे नहीं लगाने के लिए कहा है। नियमों की अवहेलना पर सामान सीज कर मामला दर्ज किया जाएगा। जिला प्रशासन ने बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ आदि स्थानों पर पटाखे बेचने के लिए स्थान निर्धारित किए हैं।
अभी भी कुछ दुकानदारों ने गलियों और बाजार में अन्य दुकानों के साथ पटाखे की दुकान सजा रखी है। पुलिस टीमें इन दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि प्रशासन से दशहरा ग्राउंड और पार्किंग स्थल पर निर्धारित स्थानों पर ही पटाखे सजाएं।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि करीब आधा दर्जन दुकानदारों ने बद्दी-साई मार्ग पर अपनी दुकान के आगे पटाखे सजाए थे जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। इन दुकानदारों के पास लाइसेंस थे लेकिन बिना जानकारी उन्होंने अन्य दुकानों के साथ पटाखे भी सजा दिए थे। दोबारा बाजार में पटाखे की दुकान लगाते पकड़े जाने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा।