{"_id":"61b8daf1bb939e3cb517f030","slug":"police-took-samples-of-spray-paint-from-the-road-solan-news-sml393433193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सड़क से लिए स्प्रे पेंट के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने सड़क से लिए स्प्रे पेंट के सैंपल
विज्ञापन
सुबाथू में सड़क से पेंट का सैंपल लेता पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबाथू (सोलन)। सुबाथू-देलगी मार्ग पर स्प्रे पेंट से अश्लीलता फैलाने वाले अज्ञात शरारती तत्वों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने सड़क से पेंट के सैंपल ले लिए हैं। पुलिस का दावा है कि रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही अश्लीलता फैलाने वाले पुलिस की गिरफ्त में आएंगे।
हालांकि पुलिस ने सैंपल लेकर अश्लीलता भरे चित्रों और शब्दों पर पेंट कर छिपा दिया है। इलाके में रात को घूमने वाले नशेड़ियों और बिना पंजीकरण के इलाके में रहने वालों की मुश्किलें बढ़ गई है। दूसरी तरफ इस घटना को लेकर पंचायत प्रतिनिधि भी एक्शन मोड में हैं। वार्ड सदस्य शकुंतला ने बताया कि सुबाथू छात्र स्कूल से आधा थड़ी मार्ग शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाता है। इसका फायदा उठाकर कभी भी कोई असामाजिक तत्व किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।
बीडीसी सदस्य देवेंद्र शर्मा ने बताया कि इस घटना के बाद मंगलवार को शड़ियाणा पंचायत में आपात बैठक रखी गई। इसमें शातिरों का सुराग देने के लिए पंचायत वासियों से आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि थड़ी मार्ग पर शाम ढलने के बाद कई महिलाएं भी घर वापसी करती हैं। जो इस घटना के बाद भयभीत हैं।
विज्ञापन
उन्होंने डीसी से इस मार्ग पर जल्द ही लाइटें और सीसीटीवी लगवाने का आग्रह भी किया है। इसे 17 दिसंबर को सोलन में होने वाली पंचायत समिति बैठक में भी रखा जाएगा। सुबाथू चौकी आईओ राजेश कुमार ने बताया कि अश्लीलता फैलाने वालों का सुराग ढूंढने के लिए पूछताछ जारी है।