{"_id":"69b46047130812b1dd03f97f","slug":"police-raid-private-hotel-in-solan-5-youths-arrested-with-drugs-solan-news-c-176-1-ssml1040-165002-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन के निजी होटल में पुलिस की दबिश, चिट्टे के साथ 5 युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन के निजी होटल में पुलिस की दबिश, चिट्टे के साथ 5 युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
मौके से 21.18 ग्राम चिट्टा किया बरामद, चार युवक हरियाणा और एक सोलन का है रहने वाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय सोलन के एक निजी होटल में चल रहे नशे के कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल के कमरे में दबिश देकर 21.18 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने हरियाणा के 4 और सोलन के 1 युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभी गुप्त रखी गई है, क्योंकि पुलिस को अंदेशा है कि इनके तार किसी बड़े ड्रग नेटवर्क या अंतरराज्यीय सप्लायरों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और सोलन में किसे सप्लाई की जानी थी। एसपी सोलन टी.एसडी वर्मा ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना सोलन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अदालत ने आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अब इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही है।