{"_id":"69e3c7799288f46caf0f51f1","slug":"police-pensioner-welfare-association-solan-condemned-the-allegations-against-the-dgp-solan-news-c-176-1-ssml1040-167554-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: डीजीपी पर लगाए आरोपों की पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सोलन ने की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: डीजीपी पर लगाए आरोपों की पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सोलन ने की निंदा
विज्ञापन
कहा,डीजीपी साफ छवि के अधिकारी, सरकार से इस मामले में उचित उठाई की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन ने प्रदेश के डीजीपी अशोक तिवारी के खिलाफ लगाए गए आरोपों और बयानबाजी की कड़ी निंदा की है। एसोसिएशन ने सरकार से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई है। एसोसिएशन का कहना है कि हाल ही में सामने आए एक वीडियो में डीजीपी के तबादले की मांग करते हुए उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं, जिन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए। संगठन ने कहा कि किसी भी निर्णय से पहले तथ्यों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। एसोसिएशन के संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार धनीराम तनवर सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने संयुक्त बयान में कहा कि संबंधित टिप्पणियां तथ्यों से परे और किसी विशेष उद्देश्य से प्रेरित प्रतीत होती हैं। संगठन ने डीजीपी अशोक तिवारी को ईमानदार, कर्मठ और साफ-सुथरी छवि वाला अधिकारी बताते हुए कहा कि वे पुलिस विभाग में कर्मचारियों के बीच लोकप्रिय हैं और पुलिस पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए भी लगातार प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डीजीपी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहतर ढंग से संचालित हो रही है और शांति व्यवस्था बनी हुई है। संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की कि डीजीपी पद को लेकर स्थायी आदेश जारी किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो और पद की गरिमा बनी रहे।