{"_id":"5f7886be8ebc3eb8670be296","slug":"police-patrolling-starts-around-kasoli-chail-and-nh-solan-news-sml3471027157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन सीजन को लेकर सोलन में सुरक्षा चक्र मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन सीजन को लेकर सोलन में सुरक्षा चक्र मजबूत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। पर्यटक सीजन के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा चक्र मजबूत कर लिया है। पर्यटन नगरी चायल, कसौली सहित कालका-शिमला एनएच पर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती कर दी गई है। पुलिस हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह तैयार है।
पुलिस टीम कालका-शिमला एनएच पर सोलन बाईपास और चंबाघाट के समीप नाका लगाकर बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों की तलाशी भी ले रही है। सीमाओं की चौकसी को बढ़ा दिया है। इसके अलावा होटल, गेस्ट हाउसों के मालिकों को भी निर्देश जारी किए हैं कि वे बिना पंजीकरण बाहरी राज्यों के लोगों को न ठहराएं। एनएच पर पांच बाइकों समेत दो गाड़ियों के साथ पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कोविड-19 के बीच पर्यटकों के लिए प्रदेश सीमाओं को खोल दिया गया है। अब पर्यटकों ने प्रदेश के पर्यटकों स्थल का रुख करना शुरू कर दिया है। कालका-शिमला एनएच पर भी वाहनों की संख्या बढ़ गई है। कई दफा जाम की भी समस्या बन रही है। इसके लिए तीन अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है जो दिन-रात एनएच समेत अन्य पर्यटक स्थलों पर निगरानी कर रहे हैं। यदि कोई एनएच पर हुड़दंग करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एनएच समेत पर्यटन स्थलों में दिन-रात गश्त शुरू
डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने बताया कि पर्यटक सीजन को लेकर सुरक्षा के इंतजाम पूरे हैं। पर्यटक स्थलों और कालका-शिमला एनएच पर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई है। एनएच समेत अन्य क्षेत्रों में दिन-रात गश्त शुरू कर दी है।