फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Police increased patrolling in rural areas including NH

Solan News: पुलिस ने एनएच समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाई गश्त

Tue, 02 Apr 2024 05:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 05:23 PM IST
विज्ञापन
भोजनगर-मल्ला मार्ग पर अवैध शराब भी की बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

परवाणू (सोलन)। चुनाव को लेकर पुलिस ने प्रवेश द्वार समेत परवाणू के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर भी गश्त बढ़ा दी है। पुलिस की टीम सीमाओं पर वाहनों की जांच कर रही है, जिसमें पुलिस की गठित टीम शिफ्टों में दिन-रात गश्त कर रही है। सोमवार को हरियाणा के मल्ला से हिमाचल की तरफ भोजनगर की सड़क पर पुलिस ने गश्त के दौरान देर रात देसी और अंग्रेजी शराब पकड़ी है। इसके साथ परवाणू-कमली रोड-भोज नगर रोड, चक्कीमोड़-भोजनगर रोड पर भी गश्त बढ़ा दी है। परवाणू शहर से सटी सीमाओं टिपरा, ओल्ड बेरियर और टिंबर ट्रेल चौक पर भी नाके लगाकर प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। प्रदेश में दाखिल होने बाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। परवाणू पुलिस थाना प्रभारी मान दास ने बताया की परवाणू क्षेत्र में बाहरी राज्यों से सटे ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर भी गश्त की जा रही है, जिसमें आने जाने वाले पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed