{"_id":"617d8e95ce420d3e6f7ec3c7","slug":"police-found-desi-katta-near-railway-track-apprehensions-of-link-with-driver-murder-case-solan-news-sml388840334","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यारीघाट रेलवे ट्रैक से मिला देसी कट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यारीघाट रेलवे ट्रैक से मिला देसी कट्टा
विज्ञापन
Police found desi katta near railway track, apprehensions of link with driver murder case
सोलन। कालका-शिमला एनएच के साथ ध्यारीघाट रेलवे ट्रैक पर पुलिस को देसी कट्टा मिला है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टा कब्जे में ले लिया जहां से कट्टा बरामद हुआ है। उसके साथ लगते एनएच पर पांच दिन पहले टैक्सी चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इस दौरान पुलिस को मौके से सिर्फ चालक मोबाइल फोन ही बरामद हुआ था। पुलिस का मानना है कि पांच दिन पहले वारदात वाली जगह से कुछ ही दूरी पर मिला देसी कट्टा हत्या के मामले की जांच को भटकाने का भी कार्य हो सकता है।
पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। देसी कट्टा फॉरेंसिक जांच के लिए जुन्गा शिमला भेज दिया है जिसकी रिपोर्ट के बाद ही सही खुलासा होगा। जानकारी के अनुसार पांच दिन पहले पुलिस को कालका-शिमला एनएच पर ध्यारीघाट में टैक्सी चालक का खून से सना शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन
इसकी जांच में पाया था कि चालक की मौत गोली लगने से हुई थी। पुलिस ने हत्या के मामले में मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। अब मामले में एक नया मोड़ आया है जिसके तहत वारदात वाले क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर रेलवे ट्रैक से पुलिस ने देसी कट्टा बरामद हुआ है। इसमें चालक को लगी गोली और चालक के शरीर से बरामद गोली को मैच कर रही है। कट्टा फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
कट्टा मिलना हो सकती है भटकाने की साजिश
स्थानीय लोगों ने देसी कट्टा मिलने की सूचना पुलिस को दी थी जिसे कब्जे में ले लिया है। इसको हत्या के मामले से भी जोड़ा जा रहा है और इसकी जांच की जा रही है। फॉरेंसिंग रिपोर्ट के बाद ही देसी कट्टे के संबंध में सही खुलासा हो पाएगा। हत्या के पांच दिन बाद मौके से कट्टा मिलना केस को भटकाने की भी साजिश हो सकती है, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
वीरेंद्र शर्मा, एसपी, सोलन