फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Police conducted an awareness campaign on drugs and cybercrime in Ramshahr and Nalagarh.

Solan News: पुलिस ने रामशहर और नालागढ़ में चलाया नशा व साइबर अपराध जागरूकता अभियान

Wed, 22 Jul 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों व ऑनलाइन ठगी से बचाव की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान के निर्देश पर जिले में नशा उन्मूलन और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को रामशहर और नालागढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस थाना रामशहर की टीम ने राजकीय डिग्री कॉलेज रामशहर में विद्यार्थियों को चिट्टा सहित अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों और नशे से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचने के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया गया। वहीं, पुलिस थाना नालागढ़ की ओर से नगर परिषद नालागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को नशा निवारण समितियों की भूमिका, नशे के खिलाफ पुलिस अभियान और आपात स्थिति में डायल 112 के उपयोग की जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों से नशामुक्त समाज बनाने में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed