फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Police caught another Chitta smuggler from Punjab

Solan News: पुलिस ने पंजाब से दबोचा एक और चिट्टा तस्कर

Tue, 28 Nov 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 28 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
सात साल से कर रहा था युवाओं को चिट्टा सप्लाई
विज्ञापन

फर्जी पेटीएम वॉलेट व सिम कार्ड कर रहा था इस्तेमाल
चिट्टे के आरोप में पकड़े तीन युवाओं की निशानदेही पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले की विशेष टीम ने एक और चिट्टा तस्कर को पकड़ा है। यह आरोपी पंजाब से बीते सात साल से चिट्टे की सप्लाई करता था। पुलिस को चिट्टे के आरोप में पकड़े गए तीन युवकों से पूछताछ के दौरान इसका पता चला, इसके बाद पुलिस ने इसे पंजाब के खरड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोलन के मालरोड पर स्थित एक गेस्ट हाऊस में बीते दिनों पुलिस ने दो युवकों को 7.34 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। यह युवक शहर में युवाओं को चिट्टा बेचने की फिराक में थे। आरोपियों राहुल निवासी नेपाल और विजय कुमार निवासी सोलन शामिल हैं। आरोपी विजय के खिलाफ तीन आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं जिनमें पॉक्सो एक्ट और चोरी के मामले हैं। यह दोनों आरोपी इस चिट्टा को अपने बिचौलिये दोस्त नरेंद्र निवासी जौणाजी रोड के माध्यम से पैसों का लेन-देन करके खरड़ निवासी चिट्टा तस्कर मोहित से खरीद कर लाए थे। वहीं पुलिस ने आरोपी नरेंद्र को भी गिरफ्तार किया। छानबीन में पाया गया कि आरोपी मोहित एक अन्य व्यक्ति का पेटीएम वॉलेट व सिम कार्ड़ पिछले एक साल से प्रयोग कर रहा था ताकि पुलिस से बचा जा सके। जांच में पैसों के लेन देन और चिट्टा तस्करी के सबूत मिलने पर आरोपी मोहित लखनपाल पुत्र धर्मपाल निवासी खरड़ पंजाब, को चिट्टा सप्लाई करने के अभियोग में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मोहित पिछले सात वर्षों से चिट्टा तस्करी कर रहा है। इसके खिलाफ चोरी के मुकदमें भी दर्ज हैं। इस अभियोग में चारों आरोपी राहुल, विजय, नरेंद्र व मोहित न्यायिक हिरासत में हैं। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चिट्टे के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।


इनसेट
अब तक पकड़े 72 आरोपी
सोलन पुलिस द्वारा इस वर्ष अभी तक बाहरी राज्यों के 72 आरोपियों जिनमें चिट्टे के 58 बड़े सप्लायर हैं, जो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, महाराष्ट्र आदि राज्यों से हैं, को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 5 अफ्रीकी मूल के नाइजीरियन नागरिक भी शामिल हैं। इन बाहरी राज्यों के तस्करों द्वारा हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे चिट्टा तस्करी के 9 बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्कों को ध्वस्त कर दिया गया है, जिससे हजारों युवाओं को चिट्टा की आपूर्ति बंद हुई है। जिला पुलिस ने इस वर्ष अभी तक नशा तस्करी के 101 मुकद्दमें दर्ज करके 211 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed