{"_id":"6aa409949568504f3a0391e6","slug":"plot-demarcation-for-the-state-level-sair-fair-in-arki-has-begun-bidding-is-scheduled-for-saturday-solan-news-c-176-1-ssml1041-178752-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: राज्यस्तरीय सायर मेला अर्की में प्लॉटबंदी का काम शुरू, शनिवार को लगेगी बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: राज्यस्तरीय सायर मेला अर्की में प्लॉटबंदी का काम शुरू, शनिवार को लगेगी बोली
Sat, 12 Sep 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
अर्की में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सायर मेले को लेकर प्लॉटबंदी का काम करती सायर मेला कमेटी
चौगान मैदान के टाउन हॉल में होगी प्लॉटों की नीलामी
एसडीएम निशांत तोमर ने व्यापारियों से समय पर पहुंचने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। राज्यस्तरीय सायर मेला कमेटी ने मेले के सफल आयोजन के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को चौगान मैदान में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए प्लॉटबंदी का कार्य विधिवत शुरू कर दिया गया।
मेला अधिकारी एवं एसडीएम अर्की निशांत तोमर ने बताया कि मेले के दौरान बाहरी और स्थानीय व्यापारियों को व्यापार के लिए स्थल उपलब्ध करवाने के लिए प्लॉटों की बिक्री की जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक करीब 100 प्लॉट तैयार कर लिए गए हैं, जबकि शेष प्लॉटों का कार्य शनिवार दोपहर 12 बजे तक पूरा कर लिया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि प्लॉटबंदी का कार्य पूरा होते ही शनिवार को चौगान मैदान स्थित टाउन हॉल में नीलामी (बोली) प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यदि किसी कारणवश शनिवार को सभी प्लॉटों की बिक्री नहीं हो पाती है या व्यापारी समय पर नहीं पहुंच पाते हैं तो प्लॉट बिक्री की प्रक्रिया 16 सितंबर तक जारी रहेगी। मेला प्रशासन ने मेले में भाग लेने के इच्छुक सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर बोली प्रक्रिया में भाग लें, ताकि आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें।