फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Planting saplings in schools of Nalagarh, Baddi gave the message of environmental protection

Solan News: नालागढ़, बद्दी के स्कूलों में पौध रोपण कर दिया पर्यावरण बचाव का संदेश

Wed, 05 Jun 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 05 Jun 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Planting saplings in schools of Nalagarh, Baddi

gave the message of environmental protection
होम्योपै​थिक कॉलेज कुमारहहट्टी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में आयोजित हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

स्कूली विद्यार्थियों ने रैली और नाटक के माध्यम से किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ में कक्षा छठी से लेकर बारहवीं कक्षा तक व राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों और अरन्या ईको क्लब के सदस्यों ने पौधारोपण किया। स्कूनिदेशक प्रेम जोशी ने बच्चों को जागरूक करते हुए बताया कि धरती को इंसान के रहने योग्य बनाने के लिए प्रकृति व पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंधाला में मोनाल ईको क्लब व एनएसएस के छात्रों ने मिलकर गांव में रैली निकाली व लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इसके बाद मोनाल ईको क्लब व एनएसएस की ओर से विद्यालय में पौधारोपण भी किया गया। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शिवालिक पब्लिक स्कूल पंजेहरा में पौधारोपण किया गया। प्रबंधक निदेशक ने छात्रों को पर्यावरण का महत्व समझाते हुए इसकी रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। द साइन गीतांजलि किंडर वर्ल्ड स्कूल में पर्यावरण दिवस को ग्रीन डे मनाया गया। इस दौरान प्री-नर्सरी कक्षा से नर्सरी कक्षा के बच्चे फल, सब्जियां, पेड़ पौधे की पोशाक पहन कर आए।
विज्ञापन


इनसेट
श्रीओरोबिंदो स्कूल में किया पौधरोपण
बद्दी (सोलन)। श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। प्रिंसिपल अनिला नायर ने बताया कि कक्षा नौवीं से 12वीं के छात्रों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। बद्दी के सुशीला पब्लिक स्कूल वर्धमान बद्दी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। बद्दी-साईं रोड, वर्धमान, धकडूमाजरा, यूनिकेम चौक, भटोली, बौनी होते हुए स्कूल तक जागरूकता रैली निकाली। जिसमें पर्यावरण सुरक्षा, पेड़ लगाने पर स्लोगन, नारे, कविताएं मुख्य रूप से शामिल थे। हाउसिंग बोर्ड बद्दी में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदेश पर्यावरण गतिविधि प्रमुख पंकज कुमार ने अपने आसपास के पर्यावरण को शुद्ध व संरक्षित रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि गतिविधि का प्रमुख लक्ष्य है पेड़ और पानी को बचाना तथा प्लास्टिक का उपयोग बंद करना ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
रेडू स्कूल में निकाली रैली
बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेडू में रैली निकाली। विद्यालय के इको क्लब प्रभारी अर्चना कुमारी के सहयोग से इको क्लब के छात्र -छात्राओं ने भी रैली में भाग लिया। प्रवक्ता संगत सिंह, इरा कौशिक, रिंकू, रेणू गौतम, सीमा रानी आदि अध्यापक रैली में छात्रों के साथ रहे। स्वयंसेवकों ने विद्यालय में आयोजित चित्रकला और नारा लेखन आदि प्रतियोगिताओं में भी बढ़ -चढ़कर भाग लिया।

इनसेट
पर्यावरण संरक्षण हम सभी का दायित्व : तोमर
बरोटीवाला (सोलन)। बीबीएनडीए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर ने झाड़माजरी स्थित स्काट एडिल फार्मेसी कंपनी की ओर से हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हम सभी का दायित्व है।

बद्दी (सोलन)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बेल इंफ्रास्ट्रक्चर, सीईटीपी बद्दी ने जेएनटीएल के सहयोग से अपने परिसर में पौधरोपण किया। इस कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

होम्योपैथिक कॉलेज कुमारहहट्टी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प

होम्योपैथिक कॉलेज कुमारहहट्टी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प

होम्योपैथिक कॉलेज कुमारहहट्टी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प

होम्योपैथिक कॉलेज कुमारहहट्टी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed