फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Piles of garbage along the Solan-Parwanoo four-lane, tourists are greeted by foul smell

Solan News: सोलन-परवाणू फोरलेन किनारे कूड़े के ढेर, बदबू से हो रहा पर्यटकों का स्वागत

Wed, 22 Apr 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage along the Solan-Parwanoo four-lane, tourists are greeted by foul smell
सोलन-परवाणू एनएच पांच पर सड़क किनारे कूड़ेदान के बाहर फेंकी गई गंदगी। संवाद
धर्मपुर और जाबली में हाईवे बना डंपिंग यार्ड, बीमारियां फैलने का बढ़ा खतरा
विज्ञापन

बाजार और सुबाथू रोड पर खुले में फेंका जा रहा दुकानों व घरों का कचरा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। परवाणू-सोलन फोरलेन हाईवे पर पड़ने वाली पंचायतें संपूर्ण स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखाती नजर आ रही हैं। ग्राम पंचायत धर्मपुर और जाबली में नेशनल हाईवे के किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जो न केवल गंदगी फैला रहे हैं बल्कि देवभूमि की छवि को भी धूमिल कर रहे हैं। हाईवे से गुजरने वाले लोगों और पर्यटकों का स्वागत अब कूड़े और बदबू से हो रहा है। धर्मपुर बाजार, सुबाथू रोड और शिमला रोड पर लोग घरों और दुकानों का कचरा सीधे हाईवे पर फेंक रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रही। खुले में पड़ा कचरा मवेशी खा रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर खतरा बना हुआ है, वहीं प्लास्टिक कचरा हवा में उड़कर बीमारियों का कारण बन सकता है।
कूड़ा संयंत्र की योजना अधर में
धर्मपुर और जाबली पंचायतों में कूड़ा निष्पादन के लिए संयंत्र लगाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन जमीन उपलब्ध न होने के कारण यह योजना अब तक पूरी नहीं हो पाई है। सफाई व्यवस्था कमजोर होने से नालियां भी गंदगी से भरी पड़ी हैं। कोटि, चेवा और बड़ोग पंचायतों में भी हालात ऐसे ही हैं।
विज्ञापन

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
मामले को गंभीरता से लेते हुए पंचायत सचिव नरेंद्र कुमार ने सख्ती के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि चेतावनी के बावजूद खुले में कूड़ा फेंकने वालों की पहचान कर अब भारी चालान काटे जाएंगे। पंचायत प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed