फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Physical examination for recruitment of animal friends in Solan and Kasauli on April 24

Solan News: सोलन व कसौली में पशु मित्र भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा 24 अप्रैल को

Wed, 22 Apr 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
पाइनग्रोव स्कूल में होगी परीक्षा, कुल 54 उम्मीदवारों ने किया है आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पशुपालन विभाग की ओर से सोलन व कसौली में पशु मित्रों की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा 24 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। वरिष्ठ पशु चिकित्सक धर्मपुर एवं पशु मित्र एंगेजमेंट समिति के सदस्य सचिव डॉ. बीबी करकरा ने कहा कि शारीरिक परीक्षा 24 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के तहत सोलन में 3 और कसौली में 5 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। कुल 54 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इनमें सोलन उपमंडल से 17 और कसौली उपमंडल से 37 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि सोलन उपमंडल में 6 महिला और 11 पुरुष, कसौली उपमंडल में 12 महिला और 25 पुरुषों ने आवेदन किया है। सदस्य सचिव ने कहा कि सभी अभ्यार्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों एवं खेल परिधान सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed