फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Petrol pump owner recived a money on debitcard payment

पेट्रोल पंपों पर डेबिट कार्ड पर वसूला जा रहा शुल्क

Tue, 24 Jan 2017 09:27 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Tue, 24 Jan 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump owner recived a money on debitcard payment
जिला सोलन के पेट्रोल पंपों पर डेबिट कार्ड का भुगतान लोगों की जेबें काट रहा है। - फोटो : demo pic

जिला सोलन के पेट्रोल पंपों पर डेबिट कार्ड का भुगतान लोगों की जेबें काट रहा है। कई पेट्रोल पंपों पर नियमों की अवहेलना करके कार्ड के माध्यम से भुगतान करने का शुल्क काटा जा रहा है। केंद्र सरकार का फरमान है कि सभी पेट्रोल पंपों पर डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करने पर उपभोक्ता से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। लेकिन सोलन जिला में जमकर इन नियमों की अवहेलना की जा रही है।

विज्ञापन


विरोध जताने पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी बदसलूकी पर उतर रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए उपभोक्ताओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। जिला प्रशासन ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोलन, पुलिस अधीक्षक बद्दी तथा जिले के सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों से इस विषय पर नजर रखने को कहा है ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसकी पुष्टि डीसी सोलन डॉ. राकेश कंवर ने की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार के पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


16 जनवरी से छूट लागू
जिला प्रशासन ने कहा कि केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि 16 जनवरी से डेबिट कार्ड के माध्यम से तेल खरीद करने पर लगने वाला शुल्क उपभोक्ता पर नहीं लगेगा। इस शुल्क का भार बैंक एवं तेल विक्रेता कंपनियों के मध्य बंटेगा। लिहाजा यदि डेबिट कार्ड के माध्यम से पेट्रोल भरने पर शुल्क लगाया जा रहा है तो इस संबंध में शिकायत करें। पुलिस प्रशासन ऐसी शिकायतों पर सख्ती से निपटेगी। बताया कि निर्देशों की अवहेलना की जानकारी केंद्र सरकार को ई-मेल, वाट्सऐप अथवा ट्वीटर के माध्यम से दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed