फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Petrol and solar light battery stolen from car in Cheli

Bilaspur News: चेली में कार से पेट्रोल और सोलर लाइट की बैटरी चोरी

Sat, 23 Sep 2023 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 23 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Petrol and solar light battery stolen from car in Cheli
बिलासपुर। स्वारघाट थाना के तहत चेली गांव में चोरों ने एक कार से पेट्रोल और सोलर लाइट की बैटरी चोरी कर ली। मामले की शिकायत कार मालिक ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शिकायत में कृष्ण पाल ठाकुर निवासी गांव चेली डाकघर तनबोल तहसील श्री नयना देवी जी जिला बिलासपुर ने बताया है कि वह अपनी कार को घर से कुछ दूर सड़क के किनारे खड़ा किया था। सुबह जब वह कार को स्टार्ट करने लगा तो उसमें तेल कम होने का सिग्नल आ रहा था। जिस पर उसने अपने रिश्तेदार की बाइक से तेल निकाल कर कार में तेल डाला, लेकिन तेल नीचे गिरने लगा तब मालूम हुआ कि किसी ने कार की तेल की पाइप को काटकर तेल निकाल लिया था। इसी गांव में बने सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर के पास लगाई गई एक सोलर लाइट की बैटरी को भी कोई व्यक्ति चुरा ले गया। एएसपी शिव कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed