{"_id":"62a8c225eac67e1f1b11777a","slug":"petrol-and-diesel-cricis-solan-news-sml41212803","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएन में पेट्रोल-डीजल की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएन में पेट्रोल-डीजल की किल्लत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बीबीएन केे पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कर्मी हो गई है। बीबीएन में इंडियन आयल को छोड़कर अन्य पंप तीन-चार घंटे में ड्राई हो रहे हैं। इससे वाहन चालक परेशान हैं। बीबीएन में करीब 70 पेट्रोल पंप हैं। इनमें इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम, रिलायंस और नयारा कंपनी के पंप शामिल हैं। वर्तमान में इंडियन ऑयल के पंपों में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं हैं, लेकिन अन्य कंपनियों के पंपों में दिकक्त पेश आ रही है। उधार डीजल न मिलने से ट्रक चालक परेशान हैं, क्योंकि यहां पर ज्यादातर ट्रक चालकों का पंपों पर उधार चलता है। जब बाहरी राज्यों में सप्लाई देकर लौटते हैं तो डीजल के पैसे चुकाते हैं।
नालागढ़ स्थित इंडियन ऑयल पंप के प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने बताया कि पंप पर कोई दिक्कत नहीं है। जैसे सप्लाई पहले आ रही थी उसी तर्ज पर अब आ रही है। भुड्ड स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप महावीर फिलिंग स्टेशन के संचालक ने बताया कि पहले 20,00 लीटर की सप्लाई आती थी अब 12,000 लीटर ही आ रही है। पेट्रोल पंप के संचालक श्रवण चंदेल ने बताया कि कंपनियों को मंहगा डीजल और पेट्रोल मिलने से कंपनियाें ने अपनी सेल कम कर दी है। पहले 20,000 लीटर की सप्लाई आती थी अब 5,000 लीटर ही आ रही है।