{"_id":"6a149948fc2ccef0870ff495","slug":"people-will-be-able-to-fill-the-form-themselves-for-self-census-2027-in-baddi-solan-news-c-176-1-ssml1044-170179-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में स्व-गणना 2027 को लेकर लोग खुद भर सकेंगे फाॅर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में स्व-गणना 2027 को लेकर लोग खुद भर सकेंगे फाॅर्म
विज्ञापन
एसडीएम बद्दी ने ऑनलाइन बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। उपमंडलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव कुमार धीमान ने सोमवार को ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपमंडल बद्दी के सभी विभागाध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एसडीएम बद्दी ने आगामी स्व-गणना 2027 को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में जनगणना के प्रथम चरण से पहले 1 से 15 जून तक 15 दिनों की अवधि के लिए स्व-गणना प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत नागरिक स्वयं वेब पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि नागरिक se.census.gov.in पर जाकर मात्र 15 से 20 मिनट में 33 प्रश्नों के उत्तर भरकर अपनी स्व-गणना पूरी कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल, सुविधाजनक और समय बचाने वाली बताई गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें तथा अधिक से अधिक लोगों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करें। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जनगणना का कार्य दो चरणों में संपन्न होगा। पहला चरण गृह सूचीकरण एवं आवास जनगणना का होगा, जो 16 जून से 15 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। वहीं दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरू किया जाएगा।
-