{"_id":"62a3794f6d0353692f699184","slug":"people-thronged-to-nalagarh-hospital-infected-with-viral-one-found-corona-positive-solan-news-sml4116685155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ शहर में वायरल की दस्तक, रोज आ रहे 70 से ज्यादा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ शहर में वायरल की दस्तक, रोज आ रहे 70 से ज्यादा मरीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ अस्पताल में वायरल का इलाज करवाने आए मरीज के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में अलर्ट जारी कर दिया है। रोगी के संपर्क में आए सभी लोगों को लक्षण आने पर कोरोना टेस्ट करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
मरीज वीरवार को अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में आया था। इस दौरान कोविड के लक्षण होने पर चिकित्सकों ने रैपिड एंटीजन टेस्ट (रैट) करवाया तो वह कोविड पॉजिटिव पाया गया। उससे पहले यह कई लोगों के संपर्क में आ चुका था।
उसके बाद चिकित्सकों ने उसे तुरंत घर में आइसोलेट होने के लिए भेज दिया। आशा वर्कर को भी इस बारे में सूचित कर दिया है। पहले ही इन दिनों अस्पतालों में वायरल के रोगी आ रहे हैं। इसमें बुखार, जुकाम, उल्टी और दस्त के रोजाना 50 से 70 मरीज नालागढ़ अस्पताल में पहुंच रहे हैं। डॉक्टर दवाओं के साथ-साथ उन्हें सही खानपान की सलाह देकर घर भेज रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, अस्पताल में मरीज के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भी डर बना हुआ है। अस्पताल में प्रति दिन सात सौ रोगी उपचार के लिए आते है। इसमें दो दर्जन से अधिक उल्टी दस्त और इतने ही वायरल फीवर के रोगी आ रहे हैं। इन रोगियों में किसी को भर्ती नहीं किया है। रोगियों को दवाई देकर घर भेजा जा रहा है। अस्पताल में दांत, स्त्री रोग, हड्डी रोग, सामान्य रोग के रोगी भी पहुंच रहे हैं।
उधर, बीएमओ डॉ. एमके दीक्षित ने कहा कि इन दिनों अधिक गर्मी पड़ने से मौसमी वायरल के रोगी अधिक आ रहे हैं। इसमें बुखार, जुकाम, उल्टी दस्त के रोगी अधिक आ रहे हैं। इन्हें दवाओं के साथ सही खानपान की सलाह दी जा रही है। यह कुछ दिन रहता है। आराम करें तो आसानी से ठीक हो सकते हैं।