{"_id":"6a048804077eb2a86401929b","slug":"people-said-they-would-support-whoever-removed-the-barrier-solan-news-c-176-1-ssml1044-169313-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: लोग बोले, जो बैरियर हटाएगा, उसको देंगे समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: लोग बोले, जो बैरियर हटाएगा, उसको देंगे समर्थन
विज्ञापन
परवाणू के सेक्टर-4 स्थित बैरियर के साथ सड़क पर बना तीखा मोड़। संवाद
सेक्टर-4 से बैरियर बदलने की मांग
तीखे मोड़ और ढलान से हादसे का खतरा
ढलान में संतुलन बिगड़ने से कई बार गिर चुके चालक
दोपहिया वाहन चालकों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी
नगर परिषद दो बार जिलाधीश को भेज चुकी है प्रस्ताव
हेल्पलाइन शिकायत और विभागीय निरीक्षण के बाद भी नहीं निकला समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। नगर परिषद परवाणू के चुनाव नजदीक आते ही सेक्टर-4 स्थित बैरियर को कालका की ओर शिफ्ट करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। लोग चुनाव मैदान में उतरे भाजपा, कांग्रेस समर्थित और आजाद प्रत्याशियों से बैरियर हटाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जो दल बैरियर को कालका की ओर स्थानांतरित करने का आश्वासन देगा, उसे ही समर्थन दिया जाएगा।
लोगों के अनुसार बैरियर के पास सड़क पर तीखा मोड़ और ढलान के कारण यहां हर समय दुर्घटना का खतरा रहता है। एक साथ दोनों ओर से वाहन आने पर टक्कर का अंदेशा रहता है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को यहां काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार बुजुर्ग वाहन चालक संतुलन बिगड़ने के कारण गिर चुके हैं। हालांकि अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है, लेकिन लोगों का कहना है कि स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है।
मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नगर परिषद की बैठकों में इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर दो बार जिलाधीश सोलन को भेजा जा चुका है। इस संबंध में एक जुलाई 2022 को भी पत्र भेजा था, लेकिन मामला अब तक फाइलों में ही लंबित है।
विज्ञापन
सेक्टर-4 के निवासी विकास, अजय, महेंद्र और रामकुमार ने बताया कि समस्या को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई थी, लेकिन हर बार बिना स्थायी समाधान के शिकायत बंद कर दी गई। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस विभाग, आबकारी विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट भी सौंपी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने मांग की कि सुरक्षा की दृष्टि से बैरियर को यहां से हटाकर कालका की ओर स्थानांतरित किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
मामले को संबंधित विभागों के समक्ष उठाया था। कार्रवाई के लिए पत्राचार भी किया गया है। फिलहाल इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।
-संदीप कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद