फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People of Punjab and Himachal will unite against entry tax: Gaurav

पंजाब-हिमाचल के लोग एंट्री टैक्स के खिलाफ होंगे एकजुट : गौरव

Sat, 06 Jun 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों से 7 दिन साथ देने की अपील
विज्ञापन

संघर्ष समिति ने सरकार से संवाद कर समाधान निकालने की मांग उठाई
सात दिवसीय आंदोलन की रूपरेखा का ऐलान जल्द

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। एंट्री टोल संघर्ष समिति एवं पंजाब मोर्चा के कन्वीनर गौरव राणा ने कहा कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लोगों के बीच सदियों पुराना भाईचारा, प्रेम और सामाजिक सांझ आज भी पूरी मजबूती के साथ कायम है। इसके बावजूद सत्ता पर काबिज सरकारों की संकीर्ण सोच लोगों को जोड़ने के बजाय बांटने का काम कर रही है। हिमाचल प्रदेश में वसूला जा रहा एंट्री टैक्स सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों व पर्यटकों के लिए लगातार परेशानी का कारण बना हुआ है।
राणा ने कहा कि यदि पंजाब और हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासी सात दिनों के लिए एकजुट होकर जनहित संघर्ष का साथ दें तो एंट्री टैक्स जैसी विवादित व्यवस्था को इतिहास का हिस्सा बनाया जा सकता है। यह लड़ाई किसी राज्य या वहां के लोगों के खिलाफ नहीं, बल्कि आम जनता पर डाले जा रहे अनुचित आर्थिक बोझ के खिलाफ है। पंजाब और हिमाचल के लोग वर्षों से एक-दूसरे के सुख-दुख के सहभागी रहे हैं व दोनों राज्यों के बीच भाईचारे की मजबूत परंपरा रही है। इसलिए ऐसी किसी भी नीति को जारी रखना, जो लोगों के बीच अनावश्यक नाराजगी पैदा करे, दोनों राज्यों के हित में नहीं है।
विज्ञापन

गौरव राणा ने बताया कि आने वाले दिनों में एंट्री टैक्स के खिलाफ चलाए जाने वाले अंतिम सात दिवसीय संघर्ष कार्यक्रम की तिथि तथा विस्तृत रूपरेखा की घोषणा की जाएगी। उन्होंने पंजाबियों व हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों से इस संघर्ष में एकजुट होकर अपनी भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरा आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और संयमित तरीके से चलाया जाएगा। यात्रियों, पर्यटकों और आम लोगों को किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। हिमाचल सरकार के पास अवसर है कि वह संघर्षरत संगठनों के साथ तुरंत बात करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed