फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People not get a water on Lohri celebration

लोहड़ी और संक्रांति पर भी नहीं मिला लोगों को पानी

Sat, 14 Jan 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Sat, 14 Jan 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
People not get a water on Lohri celebration
अश्वनी पेयजल परियोजना से सप्लाई बंद होने के बाद सोलन शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। - फोटो : अमर उजाला

अश्वनी पेयजल परियोजना से सप्लाई बंद होने के बाद सोलन शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। इस कारण शहर के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार को आईपीएच द्वारा गिरि से महज 6 लाख गैलन पानी की सप्लाई ही मिल पाई।

विज्ञापन


इससे नगर परिषद रोटेशन के आधार पर कुछ ही वार्डों को सप्लाई कर पाई। अधिकांश वार्ड पानी के इंतजार में ही रहे। आलम यह रहा है कि लोहड़ी और संक्रांति जैसे त्यौहारों पर भी नगर प्रशासन लोगों को पानी मुहैया नहीं करवा पाया।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सारिका, सुरेश, लक्की, कमला, सुदेश, नरेश, किशोर और अशोक ने बताया कि लोहड़ी और मकर संक्रांति जैसे त्योहार पर स्नान का खासा महत्व है। लेकिन इस बार यह त्योहार भी बिना नहाए ही मनाना पड़ा। शहर के कई वार्डों समेत रबौण, आंजी और दोउनघाट आदि क्षेत्रों में करीब सात दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। इससे लोगों में नप और नगर परिषद की कार्य प्रणाली पर रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह लाख गैैलन ही मिला पानी
नगर परिषद के जेई बीएस ठाकुर ने बताया कि आईपीएच ने शनिवार को महज 6 लाख गैलन पानी की सप्लाई ही की। नप आज शहर के वार्ड 10 और 11 से पानी से सैंपल भरेगी। सभी सैंपल कंडाघाट लैब में टेस्ट के लिए भेजे जा रहे हैं। इसकी रिपोर्ट दो तीन दिनों में मिल जाएगी।

घरों से लिए पानी के सैंपल
अश्वनी खड्ड के बिना उपचार के जल के नमूनों में हैपेटाइट्स-ए यानी पीलिया का वायरस पाए जाने के बाद से नगर परिषद ने भी पानी की शुद्धता को जांचने के लिए कमर कस रखी है। इसके लिए नप आईपीएच और स्वास्थ्य विभाग के साथ शहर के विभिन्न वार्डों के घरों की टैंकियों से पानी के सैंपल ले रहा है। इसी कड़ी में नप ने वार्ड 9 के क्षेत्रीय अस्पताल और मधुबन कालोनी के अलग-अलग घरों से पानी के नमूने लिए। इसे कंडाघाट लैब में टेस्ट के लिए भेजा है।



चार दिन बाद भी पानी नहीं : मीरा
नगर परिषद उपाध्यक्ष मीरा आनंद ने कहा कि लोहड़ी और मकर संक्रांति जैसे त्योहारों पर भी लोगों को पानी न मिलने से दुख होता है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोलन में पानी की समस्या कितनी गहरा चुकी है। कहा कि उनके वार्ड नंबर 13 में चार दिन बाद भी पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही। इससे घरों के काम करने में महिलाओं को खासी परेशानी हो रही है। गिरि से पानी की सप्लाई नहीं बढ़ती है तो आने वाले दिनों में पानी की समस्या और विकराल बन जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed