फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People jubilant over initiating Nalagarh-Kawarni bus route

नालागढ़-कवारनी बस बहाल होने से लोगों में खुशी

Sat, 25 Sep 2021 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
People jubilant over initiating Nalagarh-Kawarni bus route
People jubilant over initiating Nalagarh-Kawarni bus route
रामशहर (सोलन)। नालागढ़-मित्तियां-कवारनी बस सेवा बहाल होने पर लोगों ने परिवहन विभाग का आभार जताया है। पहले मित्तियां-कवारनी मार्ग पर निगम के दो रूट चल रहे थे। एक दोपहर को और दूसरा शाम के समय। कोविड के चलते पिछले डेढ़ साल से दोनों ही रूट बंद हो गए थे।
विज्ञापन

कोविड नियमों मे ढील मिलने लगी तो सायं चलने वाली बस सेवा तो बहाल हो गई थी। लेकिन दोपहर की सेवा निगम ने शुरू नहीं की थी। ग्रामीण काफी समय से इस सेवा को फिर से चालू करने की मांग कर रहे थे। इस बस सेवा के फिर से शुरू होने से करीब छह पंचायतों के लोगों को सीधे तौर पर लाभ होगा।
विज्ञापन

नालागढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंदर चौधरी ने बताया कि लोगों की मांग पर यह बस सेवा फिर से शुरू की जा रही है। नालागढ़ से बस दोपहर 12 बजे चलेगी और कवारनी से दो बजे वापस रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरौर पंचायत के प्रधान धर्म पाल चंदेल, मित्तियां पंचायत की पूर्व प्रधान सुनीता देवी, दुर्गा मंदिर कमेटी के प्रधान दुर्गा दास चंदेल, नानक चंद चंदेल, कोईड़ी पंचायत की प्रधान गंगो देवी, समाजसेवी दिनेश कुमार ने परिवहन निगम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed