{"_id":"626ec7d6f9f64c6b853350fe","slug":"people-in-dabhota-janmanch-raise-their-problems-before-power-minister-in-nalagarh-solan-news-sml407407027","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में छोड़ा जा रहा सड़कों का पानी, फसलें हो रहीं खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में छोड़ा जा रहा सड़कों का पानी, फसलें हो रहीं खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। विधानसभा क्षेत्र नालागढ़ के दभोटा आयोजित जनमंच लोगों ने सड़क, बिजली, पानी समेत कार्यालयों में सुविधाएं नहीं मिलने का मुद्दा सरकार के समक्ष उठाया। जनमंच के दौरान करीब एक दर्जन शिकायतें आईं।
इसमें नौ शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया जबकि तीन शिकायतों को शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए गए। इसके अलावा 32 मांगे लोगों की ओर से रखी गईं जिनमें से 16 को मौके पर ही निपटाया गया।
सोलन जिला के विधानसभा क्षेत्र नालागढ़ के दभोटा में जनमंच का आयोजन किया गया। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मझौली की रचनो देवी ने बताया कि उनके मकान पर लोहे के एंगल लगाकर उन्हें बिजली का कनेक्शन दिया था। अब इसी एंगल से 20 लोगों को बिजली दी गई है। उसके मकान के साथ बहुत सारे बिजली के तार जमा हो गए हैं। इस कारण हर समय करंट का भय बना रहता है।
विज्ञापन
रेडू की नसीब कौर ने बताया कि उसके पति की 11 साल पहले मौत हो गई। बिजली का कार्य करते हुए उसे करंट लगा था। बिजली बोर्ड की ओर से उसे अभी तक कोई आर्थिक मदद नहीं मिली। भोगपुर के बलविंद सिंह ने बताया कि सरकारी स्कूल भोगपुर की जमीन पर रामरतन ने अवैध कब्जा किया हुआ है।
विभाग तीन बार बेदखली के वारंट लेकर आया, उसके बावजूद । दभोटा गांव के मनोज चंदेल ने बताया कि उनके गांव दभोटा में सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। बीबीएनडीए ने कूड़ादान तो रखा लेकिन एक माह के बाद कचरा उठता है।
माजरा स्कूल प्रबंधन समिति ने बताया कि माजरा स्कूल मैदान में बिजली के खंभे हैं। इससे बच्चों को करंट लगने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने इन्हें मैदान के किनारे करवाने की मांग की है। दभोटा के सोलन लाल चंदेल ने बताया कि लोनिवि ने दभोटा माजरा सड़क पर आठ सौ मीटर नाली का निर्माण किया है।
बाद में उस नाली को लोगों के खेतों में छोड़ दिया है। इससे किसानों की करीब 50 बीघा जमीन पर पानी खड़ा हो जाता है। यहां पर कोई भी फसल नहीं होती है। पूर्व विधायक केएल ठाकुर को मौका दिखाया गया। इसके बावजूद आश्वासन के बाद कुछ नहीं हुआ है।
पेश है लाइव रिपोर्ट :
स्थान: दभोटा, समय-09:50 बजे।
जनमंच को लेकर आयोजन स्थल पर लोगों ने आना शुरू कर दिया है। विभिन्न विभाग प्रदर्शनियां लगाने की तैयारी कर रहे हैं।
समय-10 बजे। जनमंच स्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया है। विभागों की सभी तैयारियां पूरी हैं। लोग मंत्री के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।
समय-10:30 बजे। जनमंच स्थल पर मंत्री नहीं आए हैं। लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं।
समय-10:50 बजे। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने उनका स्वागत किया। वह प्रदर्शनियों का अवलोकन कर रहे हैं।
समय 11:15 बजे। ऊर्जा मंत्री लोगों को संबोधित कर सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बता रहे हैं।
समय 11:30 बजे। पहला सवाल रतयोड़ के दुगरी गांव के सजंय कुमार ने किया। उन्होंने नालागढ़ में रजिस्ट्री करवाने के लिए स्टांप पेपर नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। लोगों को इसके लिए बद्दी जाना पड़ता है। जब बद्दी में स्टांप पेपर मिल जाते हैं तो नालागढ़ क्यों नहीं मिल सकते जिसका जवाब मांगा गया।