{"_id":"6171acd0fba9ea223d3fc127","slug":"people-demands-to-start-trauma-centre-in-nalagarh-solan-news-sml3878848149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ में ट्रॉमा सेंटर खोलने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ में ट्रॉमा सेंटर खोलने की उठाई मांग
विज्ञापन
People demands to start trauma centre in Nalagarh
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में ट्रॉमा सेंटर खोलने की मांग को लेकर जग सेवा संगठन का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष जगपाल सिंह राणा की अध्यक्षता में तहसीलदार से मिला। इस दौरान उनके माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भी भेजा गया।
जगपाल सिंह राणा ने बताया कि बीबीएन में सड़क दुर्घटना और अन्य आपातकाल में उपचार नहीं मिलने पर रोगियों को चंडीगढ़ रेफर किया जाता है। तत्काल उपचार नहीं मिलने से रोगी चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। कुछ रोगी चंडीगढ़ जाने के लिए धन के अभाव में वह उपचार नहीं मिलने पर घर में ही दम तोड़ देते हैं।
उन्होंने बताया कि बीबीएन प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है लेकिन यहां ट्रॉमा सेंटर तक की व्यवस्था नहीं है। यहां पूरे भारत से लोग काम करने आए हैं। उन्हें समय पर उपचार की कोई सुविधा नहीं है। यहां से रोगियों को चंडीगढ़ रेफर किया जाता है। उन्होंने नालागढ़ में ट्रॉमा सेंटर और मिनी पीजीआई खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने आश्वासन दिया कि उपायुक्त के माध्यम से उनकी मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में रिया के उपप्रधान लखविंद्र सिंह, बाहा की प्रधान रशिमा देवी, उपप्रधान हीरा लाल, बघेरी पंचायत के वार्ड सदस्य रोशन, कुंडलू के प्रधान सरबन सिंह, हैप्पी, वार्ड सदस्य मधु, रडियाली के हरदीप सिंह, खेड़ा के मनू पंडित, नालागढ़ से मोनिका और सोनिया भी उपस्थित रहीं।