{"_id":"6a957c7b219c40344e05dbcc","slug":"people-are-risking-their-lives-to-cross-the-salga-khad-due-to-the-absence-of-a-bridge-solan-news-c-176-1-ssml1044-177831-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सलगा खड्ड पर पुल न होने से जान जोखिम में डालकर पार कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सलगा खड्ड पर पुल न होने से जान जोखिम में डालकर पार कर रहे लोग
Tue, 01 Sep 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
ठेडपुरा-गुणाई मार्ग पर सलगा खड्ड को पार करता हुआ ग्रामीण- स्रोत-ग्रामीण।
बरसात में लोगों को पानी उतरने के लिए करना पड़ता है घंटों इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। पट्टा नाली पंचायत को जोड़ने वाली ठेड़पुरा- गुणाई सड़क मार्ग पर सलगा के समीप बहने वाली खड्ड वर्तमान में लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। खड्ड पर पुल ने होने से जलस्तर बढ़ने पर स्कूली बच्चों, बीबीएन में काम करने वाले कामगारों तथा क्षेत्र के अन्य लोगों को जान जोखिम में डालकर खड्ड पार करनी पड़ती है।
बरसात के दौरान जब खड्ड उफान पर होती है तो लोगों के लिए सड़क के दूसरी ओर जाना बेहद मुश्किल हो जाता है। कई बार जलस्तर कम होने का घंटों इंतजार करना पड़ता है। इसके बावजूद जरूरी काम के लिए लोगों को जोखिम उठाकर खड्ड पार करनी पड़ती है।
ग्रामीण ज्ञान चंद फौजी, ध्यान सिंह, आशा राम, बाबूराम, संवारू राम, लेखराम ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारी और अन्य लोग आवागमन करते हैं। खड्ड पर पुल न होने के कारण बरसात के मौसम में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पानी का बहाव तेज होने के दौरान कभी भी हादसा होने का खतरा बना