फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pensioners said - pay the due installments of dearness allowance soon

Solan News: पेंशनर बोले-महंगाई भत्ते की देय किश्तोंं का जल्द करें भुगतान

Mon, 13 Jan 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
चंडी-घडसी पेंशनर इकाई की चंडी में हुई बैठक
विज्ञापन

सीएचसी चंडी में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा देने की भी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन चंडी-घड़सी इकाई की मासिक बैठक चंडी में हुई। इसमें पूर्व में दी गई महंगाई भत्ते की किश्तों के एरियर और 11 प्रतिशत देय महंगाई भत्ते की एकमुश्त अदायगी की अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्ण चंद वर्मा ने की।
बैठक में छठे वेतन आयोग की ओर से निर्धारित पेंशन का बकाया एरियर लिव-इन कैशमेंट और ग्रेच्युटी का एकमुश्त भुगतान का मुद्दा भी उठाया गया। पेंशनरों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार से खंड स्तरीय सीएचसी चंडी में सीएचसी स्तरीय चिकित्सक के पद स्वीकृत करने की मांग की। इससे 24 घंटे की स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी मिल सकें। सीएचसी स्तरीय पद स्वीकृत होने से करीब 20 पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त चंडी में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग भी प्रस्ताव के माध्यम से सरकार से की।
विज्ञापन

इस मौके पर इकाई के महासचिव हंसराज शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर, प्रेस सचिव हंसराज शर्मा, श्याम लाल, रामपति थलयारी, लक्ष्मी रमण शर्मा, जिया लाल ठाकुर अध्यक्ष पट्टा महलोग इकाई, गुलाब सिंह ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed